बागेश्वर जिले में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। एसपी बागेश्वर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कपकोट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले में वादी की तहरीर के आधार पर 17 अगस्त 2026 को थाना कपकोट में FIR संख्या 52/2026 के तहत BNS की धारा 74, 78 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कपकोट पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त को आरोपी नदीम अली को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी 19 वर्षीय नदीम अली, पुत्र रफैदीन, निवासी ग्राम अब्बासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश का बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बागेश्वर पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Post Views: 13




