पिथौरागढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत कोतवाली झूलाघाट पुलिस ने ग्राम चौड़ीगाड़ में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को ध्वस्त कर दिया।
एसएचओ झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में अभियान चलाकर अवैध भांग की फसल को नष्ट किया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे की खेती, तस्करी या नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और अवैध भांग की खेती से दूर रहने की अपील की।
पिथौरागढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध भांग, चरस, स्मैक या किसी भी अन्य मादक पदार्थ से जुड़ी जानकारी तुरंत 1933 मानस हेल्पलाइन पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस का संदेश साफ है—
“नशे की खेती होगी तबाह, नशा मुक्त होगा हमारा जनपद!”
पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।




