बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध शिखर मूल नारायण मंदिर के प्रांगण का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो गया है।
लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक मलबा और मिट्टी खिसकने से मंदिर परिसर का एक हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है।

शिखर मूल नारायण मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे में मंदिर परिसर में हुए इस नुकसान ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में जमीन खिसकने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर परिसर का तत्काल निरीक्षण कराने, क्षतिग्रस्त हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर है। प्रशासन की जांच और मौके के निरीक्षण के बाद नुकसान की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Post Views: 12