बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड की ग्राम सभा उड़खुली में आपदा ने एक परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां तारा राम का मकान आपदा की चपेट में आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
मकान के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित परिवार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती सिर छिपाने के लिए सुरक्षित ठिकाने की है। अचानक आई इस आपदा ने परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत सामग्री, सुरक्षित आवास और हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
फिलहाल क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित परिवार तक जरूरी मदद पहुंचाने की जरूरत है। जनहानि टलने के बावजूद मकान का ध्वस्त होना परिवार के लिए बड़ा संकट है।
Post Views: 20




