Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री धामी ने फ्लैग ऑफ किया 5 किलोमीटर दौड़, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

मुख्यमंत्री धामी ने फ्लैग ऑफ किया 5 किलोमीटर दौड़, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून में आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौड़ का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना था।

दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलवाई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यातायात के नियमों का पालन करना और पर्यावरण की सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। हमारी सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है।”

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market