Home » ताजा खबरें » उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी ने अपनी चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। यूकेडी ने पहली सूची में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा दूसरे चरण में की जाए

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड क्रांति दल ने 16 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है।

प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

जारी सूची के मुताबिक, पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूर्ण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर से देवचंद उत्तराखंड, सल्ट से प्रताप सिंह और टिहरी से डीडी पंत को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा कपकोट विधानसभा सीट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र और देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

वहीं, खानपुर विधानसभा सीट से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

यूकेडी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शेष विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दूसरे चरण में की जाएगी।

फिलहाल, यूकेडी की पहली सूची के साथ ही उत्तराखंड की सियासत में चुनावी हलचल और तेज होने के संकेत हैं। अब नजरें पार्टी की दूसरी सूची और इस बात पर रहेंगी कि आगामी चुनाव में यूकेडी अन्य राजनीतिक दलों के सामने किस तरह की चुनौती पेश करती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market