Home » ताजा खबरें » ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण: डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं ईवीएम-वीवीपैट, सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक…

ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण: डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं ईवीएम-वीवीपैट, सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक…

Share :

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 
निरीक्षण के समय वेयरहाउस में रखी सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक व्यवस्था के अंतर्गत पूर्णतः सुरक्षित पाई गईं। अपर जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी गहनता से जांच की। सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गईं।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मदन आगरी तथा कांग्रेस के प्रतिनिधि कुंदन गिरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market