Home » ताजा खबरें » राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबलों से गुलजार रहा कपकोट, एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरता क्षेत्र…

राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबलों से गुलजार रहा कपकोट, एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरता क्षेत्र…

Share :

कपकोट में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए 64 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक लैंडिंग और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का परिचय दिया।

जालेख से उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडरों से कपकोट का आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से सजा हुआ नजर आया, जो प्रतियोगिता देखने पहुंचे दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता स्थल पर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

जालेख से उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडरों से कपकोट का आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से सजा हुआ नजर आया, जो प्रतियोगिता देखने पहुंचे दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता स्थल पर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस आयोजन के माध्यम से कपकोट क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म के उभरते केंद्र के रूप में नई पहचान मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण सत्र और सुरक्षा से जुड़ा विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे आयोजन का स्तर और अधिक पेशेवर और सुरक्षित बन सका।

आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 92 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 78 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जबकि 55 प्रतिभागियों ने सभी चारों राउंड सफलतापूर्वक पूरे किए। प्रतियोगिता के समापन के बाद कल फ्री फ्लाइंग के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, पर्यटन विभाग और आयोजन समिति की भूमिका सराहनीय रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market