Home » ताजा खबरें » तेज रफ़्तार डंपर की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत…

तेज रफ़्तार डंपर की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत…

Share :

काशीपुर / उत्तराखंड ,,,,,, तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी सवार किसान को मौत के घाट उतार दिया। हादसा इतना भयावह था कि इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम ढकिया नंबर-1 शिवनगर निवासी 52 वर्षीय तोतेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र कहर सिंह, जो खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, आज करीब 8ः30 बजे लक्ष्मीपुर स्थित अपने खेत से काम निपटाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह खेत से निकलकर सड़क पर पहुंचे, उसी वक्त तेज रफ्रतार से दौड़ रहे डंपर का खुला डाला उनके सिर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें गिरिताल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जो डंपर चालकों की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। वहीं चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market