बागेश्वर:
उत्तराखंड के कपकोट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरयू नदी किनारे स्थित एक निर्माणाधीन भवन से नर कंकाल बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन भवन के भीतर संदिग्ध हालत में कंकाल देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।
मामले का खुलासा करते हुए कपकोट के सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि कपकोट थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान बरामद नर कंकाल की शिनाख्त नेपाली मूल के व्यक्ति बिनोद के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक बिनोद की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सरयू नदी किनारे स्थित उसी निर्माणाधीन भवन में अस्थायी रूप से रह रहे थे और वहीं अपना ठिकाना बनाए हुए थे।
फिलहाल पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।