Home » ताजा खबरें » गरुड़ में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, नए सदस्यों का किया गया भव्य स्वागत

गरुड़ में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, नए सदस्यों का किया गया भव्य स्वागत

 

गरुड़, बागेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की गरुड़ शाखा की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष उमेद सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक महामंत्री सुरेंद्र वर्मा ने किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गड़िया, जिला मंत्री पान सिंह कनवाल तथा जिला कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी सहित अनेक पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।

इस अवसर पर एसोसिएशन से जुड़े नए सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वरिष्ठ सदस्यों ने माल्यार्पण कर सभी नवागत सदस्यों का अभिनंदन किया और उन्हें संगठन की गतिविधियों से जुड़कर पेंशनरों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में शंकर सिंह बिष्ट, श्याम सुंदर वर्मा, आनंद बल्लभ नैनवाल, मदन सिंह बिष्ट, शंकर सती, नारायण सिंह, शंकर दत्त कांडपाल तथा रेखा जोशी का माल्यार्पण कर औपचारिक स्वागत किया गया।

बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, पेंशनरों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market