Home » ताजा खबरें » पय्या-दाबू हड़ाप मोटर मार्ग का भूमि पूजन, अंतिम गांव तक सड़क पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी

पय्या-दाबू हड़ाप मोटर मार्ग का भूमि पूजन, अंतिम गांव तक सड़क पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी

गरुड़। विकासखंड गरुड़ के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पय्या से दाबू हड़ाप मोटर मार्ग के स्टेज-I एवं स्टेज-II निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

स्वीकृत मोटर मार्ग की लंबाई 9.50 किलोमीटर है, जिसके निर्माण के लिए सरकार की ओर से 15 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क बनने से विकासखंड के अंतिम गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचने के साथ ही ग्रामीणों को मुख्य सड़क और बाजार क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट रहे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, प्रमुख गरुड़ किशन सिंह बोरा और विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। सड़क निर्माण की स्वीकृति और कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ग्रामीणों ने सड़क के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा और बागेश्वर विधायक पार्वती दास का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा मिलने से आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में भी लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल सिंह राणा, डॉ. गोपाल किरमोलिया, जे.सी. आर्य, मोहन सिंह, मनोज कुमार, अनिता आर्य, धनुली देवी सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से लंबित सड़क की मांग पूरी होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। पय्या-दाबू हड़ाप मोटर मार्ग दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ क्षेत्र में विकास की नई राह खोल सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market