Home » ताजा खबरें » टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, दो श्रमिकों की तलाश जारी

टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, दो श्रमिकों की तलाश जारी

चमोली के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार तेज किया जा रहा है।

टनल के भीतर पानी और मलबा राहत-बचाव टीमों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद जवान और रेस्क्यू दल पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान में जुटे हैं।

टनल से पानी निकालने के लिए हैवी पंप लगातार चलाए जा रहे हैं। साथ ही मलबा हटाने और रास्ते में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का काम भी युद्धस्तर पर जारी है।

रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर संभावित स्थानों और चेंबरों की बारीकी से जांच कर रही हैं। हर संभावित जगह को खंगाला जा रहा है, ताकि लापता श्रमिकों तक जल्द से जल्द पहुंच बनाई जा सके।

पानी, मलबे और सीमित जगह के बीच रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण है, लेकिन राहत-बचाव टीमों का हौसला बुलंद है।

फिलहाल प्रशासन, राहत-बचाव दल और संबंधित एजेंसियां मौके पर डटी हुई हैं। पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।

दोनों लापता श्रमिकों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market