Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कुल ₹53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें सीवरेज व्यवस्था, राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण, मंदिर सौंदर्यीकरण और सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार समेत कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

रामनगर में सीवरेज योजना को मिली बड़ी मंजूरी
नैनीताल जिले के रामनगर शहर में सीवरेज योजना के जोन-1 के तहत वर्तमान 7 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक एवं शाखा सीवर निर्माण कार्य के लिए ₹42.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

राजस्व अभिलेखागार होंगे आधुनिक
प्रदेश के राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालय और जिला कार्यालयों में स्थित राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण के लिए ₹10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन की दिशा में काम होगा।

चमोली के पौराणिक मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
चमोली जिले के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के रानीगढ़ (देवल) स्थित मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी पौराणिक मंदिर के सौंदर्यीकरण और प्रांगण विस्तार के लिए ₹98.28 लाख के सापेक्ष पहली किश्त के रूप में ₹58.968 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इससे संबंधित शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार को मंजूरी
देहरादून स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत ₹142.89 लाख की धनराशि के सापेक्ष शेष ₹39 लाख की वित्तीय स्वीकृति भी मुख्यमंत्री ने प्रदान की है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर होगा राज्य मार्ग
मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के नैनीडांडा विकासखंड में स्व. जगमोहन सिंह नेगी राज्य मार्ग मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अवतार सिंह के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह मार्ग लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-रथुवाड़ाब-धुमाकोट क्षेत्र से होकर गुजरता है।

सरकार का कहना है कि इन स्वीकृतियों से प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास तथा महत्वपूर्ण सरकारी परिसंपत्तियों के संरक्षण को गति मिलेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market