बागेश्वर जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। शासन के निर्देश और जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के आदेश के बाद जिले के सभी विकासखंडों में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई समेत संबंधित विभागों द्वारा सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है।
अभियान के तहत क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं सुधारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रमुख सड़कों के साथ ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों की नियमित निगरानी व प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य जिले में आवागमन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना है।
Post Views: 21






