Home » ताजा खबरें » बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निजी वाहनों से हटाई गईं फर्जी रसूख वाली पट्टिकाएं

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निजी वाहनों से हटाई गईं फर्जी रसूख वाली पट्टिकाएं

बागेश्वर पुलिस ने निजी वाहनों पर अनावश्यक रूप से नाम, पदनाम और सरकारी पहचान दर्शाने वाली पट्टिकाएं लगाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के आदेश और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में जिलेभर में यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना, चौकी और यातायात पुलिस ने 426 निजी वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहन स्वामियों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

वहीं, 16 निजी वाहनों से मौके पर ही अवैध पदनाम पट्टिकाएं हटवाई गईं और संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ भी चालान किया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट किया कि निजी वाहनों पर नाम, पद या सरकारी पहचान दर्शाकर किसी तरह का विशेष प्रभाव या अधिकार प्रदर्शित करना नियमों की भावना के विपरीत है। सड़क पर सभी वाहन चालक यातायात नियमों के समान रूप से दायरे में आते हैं और नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market