बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10:20 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचेंगे। यहां से सुबह 10:30 बजे कार द्वारा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 10:45 बजे मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे बाल वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे और विज्ञान एवं नवाचार से जुड़े कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे मंडलसेरा से कार द्वारा डिग्री कॉलेज हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 12:25 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।






