पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस ने मेला ‘खोया-पाया केंद्र’ ने मेले में अपने परिजनों से बिछड़े लोगों, विशेषकर बच्चों को ढूंढने में त्वरित कार्रवाई की है। इसके साथ मोबाइल और अन्य कीमती सामान गुम होने पर पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता (जैसे CEIR पोर्टल) का उपयोग कर उन्हें बरामद करने के प्रयासों की व्यापारियों और आम जनता ने सराहना की है।


मंदिर दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ एक मित्र पुलिस की भूमिका निभाई है.
पुलिस कर्मियों ने कतारों में खड़े असहाय बुजुर्गों और महिलाओं को सहारा देकर उन्हें दर्शन कराए। पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं में सुरक्षा और अपनेपन की भावना जाग्रत हुई है। मंदिर परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए अलग मार्ग और गौरा शक्ति टीम की तैनाती की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित कर रही है।स्थानीय जनता और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने बागेश्वर पुलिस के इस मानवीय दृष्टिकोण और कर्तव्यपरायणता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।




