Home » ताजा खबरें » उत्तरायणी मेला-2026: सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य; बागेश्वर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी, यातायात व्यवस्था को लेकर बागेश्वर पुलिस सख्त; बिना ‘मेला पास’ के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमने वाले दोपहिया वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही।

उत्तरायणी मेला-2026: सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य; बागेश्वर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी, यातायात व्यवस्था को लेकर बागेश्वर पुलिस सख्त; बिना ‘मेला पास’ के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमने वाले दोपहिया वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही।

Share :

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला-2026 की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।


बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध तत्वों की निगरानी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर और थाना कपकोट पुलिस द्वारा घर-घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर गहन जांच की जा रही है।
आज दिनांक 17/01/2026 की सायं तक कोतवाली बागेश्वर द्वारा 151 एवं थाना कपकोट द्वारा शामा-भनाप मेले में आये 40 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न करने पर पुलिस द्वारा 28 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान की शुरुआत से अब तक उत्तरायणी मेले में कार्यरत एवं बाहरी कुल 1038 व्यक्तियों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
जांच के दौरान सभी व्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेजों का सूक्ष्मता से मिलान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना सत्यापन पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र एवं प्रतिबंधित मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कुछ दोपहिया वाहन चालक बिना किसी वैध ‘मेला पास’ के प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे थे, जिससे मेलार्थियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई। पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि मेले के दौरान निर्धारित ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
बागेश्वर पुलिस की अपील:
बागेश्वर पुलिस समस्त स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील करती है कि वे मेले के दौरान जारी यातायात एवं डायवर्जन प्लान का पूर्णतः पालन करें। अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और शहर को जाम मुक्त रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market