Home » ताजा खबरें » उत्तरायणी मेले में बागेश्वर पुलिस ने स्टॉल लगाकर आम जनमानस को सुरक्षा व विभिन्न नियमों के प्रति किया जागरूक।

उत्तरायणी मेले में बागेश्वर पुलिस ने स्टॉल लगाकर आम जनमानस को सुरक्षा व विभिन्न नियमों के प्रति किया जागरूक।

Share :

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के पावन अवसर पर आज (दिनांक -18/01/2026) को साइबर सैल और महिला हेल्प लाइन की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जागरूकता स्टॉल स्थापित किया गया। स्टॉल के माध्यम से मेले में पहुँच रहे हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है।


जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए जनता को ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके सिखाए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। शीतकाल में घने कोहरे और पाले के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित ड्राइविंग, कम गति और यातायात नियमों के पालन हेतु यात्रियों को प्रेरित किया गया। युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं को ‘गौरा शक्ति’ ऐप की उपयोगिता समझाई गई और आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर के त्वरित उपयोग की जानकारी दी गई।
पुलिसकर्मियों द्वारा जनमानस को मार्गदर्शक पम्पलेट्स वितरित किए गए और सीधे संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं व जिज्ञासाओं का तत्काल समाधान किया गया।

पुलिस के इस सेवाभावी और जागरूक प्रयास की श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता द्वारा भूरी-भूरी सराहना की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market