चमोली से बड़ी खबर…
बीती रात चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक टैक्सी चालक की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, देर रात नंदानगर–जाखणी मोटर मार्ग पर एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना नंदानगर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला गया।
इसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति हादसे की वजह हो सकती है।




