Home » ताजा खबरें » मुस्कान लौटाती बागेश्वर पुलिस: उत्तरायणी मेले में ड्रग इंस्पेक्टर का खोया बैग और अल्मोड़ा निवासी महिला का मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार।

मुस्कान लौटाती बागेश्वर पुलिस: उत्तरायणी मेले में ड्रग इंस्पेक्टर का खोया बैग और अल्मोड़ा निवासी महिला का मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार।

Share :

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए बागेश्वर पुलिस उत्तरायणी मेले में श्रद्धालुओं और नागरिकों की निरंतर सहायता कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक-20/01/2026 पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कीमती सामान बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया।


मामला 01- उत्तरायणी मेले के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर बागेश्वर, श्रीमती पूजा शर्मा का एक बैग मेले में कही खो गया था जिसमें महत्वपुर्ण दस्तावेज एवं आवश्यक सामग्री थी । सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए चीता मोबाइल में तैनात हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा (69) तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम (112) में तैनात कांस्टेबल रविंद्र सिंह बोहरा द्वारा कड़ी मशक्कत और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उक्त बैग को सकुशल बरामद कर ड्रग इंस्पेक्टर पूजा शर्मा के सुपुर्द किया गया।
मामला 02: इसी क्रम में, सरयू बगड़ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को एक लावारिस मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। गुरुद्वारा पिकेट पर तैनात जवान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल मोबाइल स्वामी की खोजबीन शुरू की। तकनीकी माध्यमों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पता चला कि उक्त मोबाइल श्रीमती उमा पत्नी स्व. श्री नवीन (निवासी चोखुटिया, जिला अल्मोड़ा) का है। मोबाइल की पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत पुलिस टीम ने फोन सकुशल श्रीमती उमा को सुपुर्द किया।
अपना कीमती सामान वापस पाकर पीड़ितों ने बागेश्वर पुलिस की कार्यकुशलता, ईमानदारी और त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि सराहना की है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market