Home » ताजा खबरें » गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, 300 धावकों ने लिया हिस्सा

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, 300 धावकों ने लिया हिस्सा

बागेश्वर। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के करीब 300 बालक-बालिका धावकों ने प्रतिभाग किया। भागीरथी बाईपास से विधायक प्रतिनिधि भास्कर कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 से 17 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 8 किलोमीटर तथा ओपन बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। पुरुष वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू होकर आरे बाईपास, कपकोट मोटरमार्ग और द्वारसो पुल होते हुए डिग्री कॉलेज के गेट पर समाप्त हुई। वहीं महिला वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू होकर आरे बाईपास, कपकोट मार्ग और राप्रावि आरे से वापस लौटते हुए डिग्री कॉलेज के गेट पर संपन्न हुई।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल ने विभिन्न वर्गों में प्रथम से छठे स्थान तक रहे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

अंडर-14 से 17 बालक वर्ग में जयदेव ने प्रथम, बलवंत राम ने द्वितीय, सूरज चन्द्र कनेरा ने तृतीय, प्रियांशु कुमार ने चतुर्थ, समर आर्य ने पंचम तथा भास्कर भट्ट ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में डौली फर्स्वाण प्रथम, रूची द्वितीय, प्रियंका तृतीय, पूजा चतुर्थ, आस्था जोशी पंचम और मोनिका आर्य षष्ठम स्थान पर रहीं।

ओपन बालक वर्ग में हिमांशु धामी ने प्रथम, अनिल कुमार ने द्वितीय, भावेश ने तृतीय, पंकज सिंह ने चतुर्थ, लोकेश कुमार ने पंचम तथा सूरज चन्द्र ने षष्ठम स्थान हासिल किया। ओपन बालिका वर्ग में स्नेहा प्रथम, करूणा कार्की द्वितीय, हर्षिता तिवारी तृतीय और अलिशा मनराल चतुर्थ स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, शिखा बिष्ट, राजेन्द्र सिंह दफौटी, सुन्दर गढ़िया, अजय चन्दोला सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market