Home » ताजा खबरें » कांडा के धपोलासेरा में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत… दूसरा गंभीर घायल

कांडा के धपोलासेरा में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत… दूसरा गंभीर घायल

बागेश्वर के कांडा क्षेत्र से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। धपोलासेरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में ग्राम अल्कन्या निवासी 30 वर्षीय शंकर सिंह नगरकोटी पुत्र कृपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं हादसे में 28 वर्षीय राहुल नगरकोटी पुत्र नरेंद्र सिंह नगरकोटी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही कांडा पुलिस और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल राहुल नगरकोटी को तत्काल सीएचसी कांडा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसे की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market