बागेश्वर में चोरों का तांडव, एक ही रात में कई दुकानों के ताले टूटे
बागेश्वर नगर में चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाकर चोर करीब 90 हजार रुपये की नकदी और 10 मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर गए। इतना ही नहीं, करीब पांच अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया।…