Home » ताजा खबरें » 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बागेश्वर पहुंचे भुवन कापड़ी; बोले- खटीमा से फिर लड़ूंगा चुनाव

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बागेश्वर पहुंचे भुवन कापड़ी; बोले- खटीमा से फिर लड़ूंगा चुनाव

बागेश्वर। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी कुमाऊं भ्रमण के तहत बागेश्वर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

मीडिया से बातचीत में भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर से लेकर कुमाऊं के अलग-अलग जिलों तक पहुंचकर स्थानीय समस्याओं और जनता की प्राथमिकताओं को समझा जा रहा है। इसके साथ ही समाज के हर वर्ग से सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि चुनावी घोषणापत्र में जनता की वास्तविक जरूरतों को शामिल किया जा सके।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भुवन कापड़ी को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष भी बनाया है। ऐसे में कापड़ी का कुमाऊं दौरा चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वहीं, खटीमा विधानसभा सीट पर 2027 का चुनाव बेहद चर्चित मुकाबला बनने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं और उनकी पत्नी गीता धामी के मैदान में उतरने की चर्चाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में भुवन कापड़ी ने साफ कहा कि भाजपा खटीमा से किसी को भी मैदान में उतारे, वह 2027 में भी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market