Home » ताजा खबरें » गरुड़: राजकीय इंटर कॉलेज कौलाग में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर, 26 जनसमस्याएं दर्ज, कई का मौके पर समाधान

गरुड़: राजकीय इंटर कॉलेज कौलाग में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर, 26 जनसमस्याएं दर्ज, कई का मौके पर समाधान

Share :

गरुड़।
राजकीय इंटर कॉलेज कौलाग में आज “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।


शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों ने प्रतिभाग किया। सभी विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
शिविर के दौरान कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें जल विभाग, विद्युत विभाग, सड़क और वन विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। प्रशासन द्वारा कुछ शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासनिक पहल की सराहना की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market