Home » ताजा खबरें » कत्यूर महोत्सव 2026 अप्रैल में होगा आयोजित, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

कत्यूर महोत्सव 2026 अप्रैल में होगा आयोजित, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

Share :

गरुड़ बागेश्वर।

आगामी कत्यूर महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने की।

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में प्रस्तावित कत्यूर महोत्सव को अब 3 से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि फरवरी माह में स्कूली बच्चों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महोत्सव की तिथि में परिवर्तन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और लोग पूरे उत्साह के साथ महोत्सव में भाग ले सकें।
बैठक में कत्यूर महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें शोभा कलश यात्रा, भजन संध्याएं, स्टार नाइट, खेलकूद प्रतियोगिताएं सहित अन्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम शामिल हैं। महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में तहसीलदार निशा रानी, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, पर्यटक अधिकारी पी.के. गौतम, विकास खंड अधिकारी ख्याली राम, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने महोत्सव को क्षेत्रीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला आयोजन बनाने पर जोर दिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market