रूद्रप्रयाग जिले के नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड अंतर्गत ह्यून गांव में एक महिला की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला किसी कार्य से घर के समीप मौजूद थी, इसी दौरान वह अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं विद्युत विभाग से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में खुले और नीचे से गुजर रही विद्युत लाइनों को लेकर पहले भी चिंता जताई थी।
फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
Post Views: 106




