Home » ताजा खबरें » SP महोदय बागेश्वर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हुआ मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजन l

SP महोदय बागेश्वर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हुआ मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजन l

Share :

श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा आज दिनांक- 28/01/2026 को पुलिस लाईन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी जिसमें ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रृध्दा व जिला शासकीय अधिवक्ता गोविन्द बल्लभ उपाध्याय भी मौजूद रहे।

 


सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं बताई गई समस्याओं का निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

महोदय द्वारा माह दिसम्बर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले / उत्तरायणी मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में महत्वपुर्ण ड्युटी करने पर 40 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए एवं समस्त पुलिस बल के कार्य की सराहना की गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गयी।

अपराध गोष्ठी
➡️जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं/शिकायतों के मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश।
➡️ समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब का कारोबार करने वालों/होटल व ढाबों में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने व बेचने वालों एवं आदतन अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
➡️सभी थाना प्रभारियों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया ।
➡️ मा0 न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण विवेचना किये जाने हेतु उपस्थित विवेचकों का मार्गदर्शन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
➡️लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली हेतु सख्त निर्देश दिए गए l
➡️ CCTNS के कार्यों एवं इसमें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए l
➡️ मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियानों में शत-प्रतिशत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्दश दिये गये।
➡️ साईबर/धोखाधड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लेकर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के प्रभावी कार्यवाही करेंl
➡️ थाने/ चौकी में आने वाले फरियादियो/जनता से शालीनता से पेश आने एवं उनकी समस्या का हरसम्भव निराकरण करने की हिदायत दी गयी।
➡️ जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡️सभी थानाध्यक्षो को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत डिजिटल वॉलिन्टियर्स की संख्या बढाने, प्रत्येक दिवस की कार्यवाही अपनी फेसबुक आई डी पर पोस्ट करने। फॉलोवार्स बढाने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर थाना स्तर पर उनकी काउंसलिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम लेने, नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा एवं नये कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देने हेतु स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनजागरुकता अभियान चलाने एवं थाना क्षेत्र में ऐसे युवाओं को चिन्हित करते हुए जो नशे की तरफ जा रहे हैं उनकी थाना स्तर पर काउंसलिंग कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया l

उक्त मासिक गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी व समस्त थाना/चौकी एवं शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market