Home » ताजा खबरें » तहसील सभागार बागेश्वर में जनता दरबार में 19 शिकायतें दर्ज, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…

तहसील सभागार बागेश्वर में जनता दरबार में 19 शिकायतें दर्ज, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…

Share :

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सोमवार को तहसील सभागार बागेश्वर में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।


जनता दरबार के दौरान कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मुद्दे शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान संबंधित स्तर पर समयबद्ध रूप से किया जाए और निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
जनता दरबार के उपरांत अपर जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस और जन समर्पण पोर्टल की भी समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन पर लंबे समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से संचालन करने तथा भविष्य में सभी फाइलों को केवल ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जल निगम के अधिशासी अभियंता वी.के. रवि, जल संस्थान से दीनदयाल टम्टा, लोक निर्माण विभाग के संजय पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market