Home » ताजा खबरें » सपनों की उड़ान सुलेख प्रतियोगिता 2026 में पल्लवी नेगी ने मारी बाज़ी, जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान…

सपनों की उड़ान सुलेख प्रतियोगिता 2026 में पल्लवी नेगी ने मारी बाज़ी, जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान…

Share :

गरुड़ ब्लॉक की होनहार छात्रा पल्लवी नेगी ने सपनों की उड़ान सुलेख प्रतियोगिता 2026 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पल्लवी नेगी, राजकीय जूनियर हाईस्कूल मांल्दे में कक्षा आठ की छात्रा हैं और उन्होंने सीआरसी व ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला स्तर पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

 
प्रतियोगिता में पल्लवी द्वारा लिखा गया सुंदर और भावपूर्ण सुलेख सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपों में जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।
पल्लवी नेगी, दिनेश नेगी की पुत्री हैं। उनके पिता एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि उनकी माता कविता नेगी खेती व पशुपालन के साथ-साथ वर्तमान में ग्राम प्रधान, मांल्दे के पद पर कार्यरत हैं।
पल्लवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय नौघर से प्राप्त की और वर्तमान में राजकीय जूनियर हाईस्कूल मांल्दे में अध्ययनरत हैं।
इस उपलब्धि पर पल्लवी के पिता दिनेश नेगी ने कहा कि उन्होंने हमेशा सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा किया है, और विद्यालय की शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन तथा बच्ची की मेहनत का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगे भी सरकारी शिक्षा प्रणाली में विश्वास बनाए रखा जाएगा।
पल्लवी की इस सफलता पर सिविल सोसायटी के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता डी.के. जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज गागरीगोल नंदन सिंह अल्मिया, प्रधानाचार्या राजकीय जूनियर हाईस्कूल मांल्दे गंगा जोशी, शिक्षिकाएं विमला करायत व ललिता जोशी, ग्राम प्रधान कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य अन्ना भास्कर बोरा, वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी, चंद्रशेखर बड़सिला, अखिल जोशी, कृष्णा गड़िया, अनिल पांडे, भगवत नेगी, विपिन जोशी, साहित्यकार मोहन जोशी, हेम चंद दुबे, सुरेंद्र वर्मा सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने पल्लवी को बधाई दी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market