Home » ताजा खबरें » लच्छीवाला में भीषण सड़क हादसा, लोड वाहन से टकराई कार; 2 हताहत, 5 घायल होने की सूचना

लच्छीवाला में भीषण सड़क हादसा, लोड वाहन से टकराई कार; 2 हताहत, 5 घायल होने की सूचना

हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लच्छीवाला स्थित मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार की लोड वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार दो लोगों के हताहत होने और पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market