Home » ताजा खबरें » शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देश के शिक्षकों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कार, जीवन-मूल्य और सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की मजबूत नींव उसके शिक्षित और संस्कारित नागरिकों से बनती है। ऐसे में राष्ट्र और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही युवा पीढ़ी बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market