Home » ताजा खबरें » गरुड़ के वीर सपूत को सेना मेडल, पूरे उत्तराखंड को गौरव

गरुड़ के वीर सपूत को सेना मेडल, पूरे उत्तराखंड को गौरव

गरुड़ विकासखंड के सिल्ली गाँव के लाल ने पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। पहली बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्स) में तैनात हवलदार जगदीश दुबे, पुत्र नरोत्तम दुबे, को उनके असाधारण शौर्य और साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 24 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे एक संवेदनशील सर्च ऑपरेशन के दौरान हवलदार जगदीश दुबे ने अदम्य साहस दिखाते हुए बेहद करीब से सटीक निशाना लगाकर एक आतंकवादी को ढेर कर दिया था। उनकी सूझबूझ और वीरता के कारण सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली और कई जवानों की जान बच सकी।
सेना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमांड में आयोजित भव्य समारोह में सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने स्वयं हवलदार जगदीश दुबे को सेना मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
उनकी इस उपलब्धि से सिल्ली गाँव के साथ-साथ पूरे बागेश्वर जिले और उत्तराखंड में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सम्मान बताया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market