Home » ताजा खबरें » हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने रखा प्रस्ताव, लामाचौड़ में बनेगा स्थायी परिसर

हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने रखा प्रस्ताव, लामाचौड़ में बनेगा स्थायी परिसर

हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने रखा प्रस्ताव, लामाचौड़ में बनेगा स्थायी परिसर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में हाईकोर्ट के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए आरक्षित वन भूमि हस्तांतरण और वन भूमि डायवर्जन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नैनीताल में वर्तमान हाईकोर्ट परिसर की भौगोलिक स्थिति और लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण न्यायिक कार्यों में कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। चाइना पीक की तलहटी में स्थित परिसर में भूस्खलन का खतरा भी बना रहता है। वहीं, पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों और वादकारियों की बढ़ती आवाजाही से यातायात और पार्किंग व्यवस्था प्रभावित होती है।

सीएम धामी ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रदेश में आधुनिक और सुविधायुक्त न्यायिक आधारभूत ढांचे का विकास जरूरी है। हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ है। यहां हाईकोर्ट का स्थायी परिसर बनने से न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के स्थायी परिसर के निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है और इसके लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

हालांकि, हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने का प्रस्ताव अभी प्रक्रिया में है। वन भूमि हस्तांतरण और अन्य जरूरी मंजूरियों के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market