देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला तूल पकड़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में दो वरिष्ठ छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है।

देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों ने बेल्ट से मारपीट की। यह घटना 12 जनवरी की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र ने कॉलेज प्रशासन से लिखित शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर कॉलेज प्रबंधन ने सख्त कदम उठाते हुए दो छात्रों को तत्काल प्रभाव से छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि परिसर में रैगिंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।