चमोली में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, जांच शुरू…

चमोली जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम-सभा ल्वाड डोबा निवासी पान सिंह मटियाली (पुत्र दीवान सिंह) का शव चमोली के जमाड़ गधेर के पास संदिग्ध हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है, हत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।